Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

शिमला : वीरभद्र सिंह आईजीएमसी में भर्ती ,एक बार फिर हुए कोरोना पॉजिटिव

News Updates Network
By -
0
शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह कोरोना से उबरने के कुछ महीनों बाद ही फिर से पॉजिटिव हो गए हैं. इससे पहले 12 मार्च को पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए थे ।

कोरोना संक्रमित होने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कोरोना से उबरने के बाद 30 अप्रैल को शिमला लौटने के दौरान एक बार फिर उनकी तबियत बिगड़ गई थी. जिसके चलते उन्हें आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया था. वीरभद्र सिंह को सांस लेने में तकलीफ हुई थी ।

आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी ने की पुष्टि

वहीं, अब एक बार फिर से पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. हालांकि चिकित्सकों के अनुसार पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की हालत स्थिर है. वीरभद्र सिंह फिलहाल आईजीएमसी में ही भर्ती हैं. आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने पुष्टि की है ।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!