Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मंडी :विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

News Updates Network
By -
0
मंडी: जिला मंडी के छतरी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 498(ए) व 306 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार छतरी क्षेत्र की रहने वाले एक विवाहिता ने अपने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी. घटना का पता चलते ही परिजनों ने इसकी सूचना पंचायत को दी. मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगामी छानबीन शुरू की.

पिता ने लगाया ससुराल पक्ष पर आरोप

मृतक महिला के पिता राजेश कुमार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप जड़े हैं. राजेश कुमार ने सास और ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. राजेश कुमार का कहना है कि प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने खुदकुशी की है.

मामला दर्ज

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498(ए) और 306 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!