Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

व्यक्ति को ऑनलाइन एफ डी मैच्योर के नाम पर शातिरों ने लगाया 7.51 लाख का चूना

News Updates Network
By -
0
                       (Demo Pic)
बिलासपुर : बैंक में करवाई गई एफडी की मैच्योरिटी होने पर पैसे को अपने अकाऊंट में ऑनलाइन ट्रांसफ र करवाने के लिए कस्टमर केयर हैल्पलाइन नंबर पर कॉल करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। फाेन पर मौजूद किसी शातिर ने बैंक उपभोक्ता से वांछित जानकारी जुटाकर पहले तो एफडी की राशि उसके अकाऊंट में जमा कर दी। उसके बाद थोड़ी देर बाद ही अकाऊंट से सारा पैसा निकाल भी लिया। इससे उपभोक्ता को 7,51,600 रुपए की चपत लग गई। हालांकि उसने पहले तलाई थाना में शिकायत की लेकिन एफ आईआर दर्ज नहीं हुई। इस पर उसने एसपी बिलासपुर को एक शिकायत पत्र दिया, जिसके बाद अब तलाई पुलिस थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

झंडूता तहसील के मलांगण पंचायत के कुठेड़ा गांव निवासी राकेश के अनुसार उसने इंडसइंड बैंक में एफडी करवाई थी जो बीते 18 मई को मैच्योर होनी थी। इसके लिए उसने 19 मई को गूगल के माध्यम से बैंक का कस्टमर केयर हैल्पलाइन नंबर सर्च किया। वहां दिए गए नंबर पर फाेन करने पर कॉल रिसीव करने वाले ने अपना परिचय राजेश के रूप में दिया। राकेश ने एफडी की मैच्योरिटी को लेकर उससे बात की। उक्त व्यक्ति ने उसे एक लिंक भेजकर खोलने को कहा।

लिंक खोलने के बाद वह उसके कहे अनुसार काम करता रहा। कुछ ही समय में उसके खाते में 7,51,600 रुपए जमा हो गए लेकिन उसके बाद महज 10 मिनट के भीतर 6 निकासियों के माध्यम से सारा पैसा उसके अकाऊंट से निकल गया, जिस पर शिकायतकर्ता ने उक्त व्यक्ति से संपर्क करने का काफी प्रयास किया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि तलाई थाना में आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!