Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

वर्तमान वर्ष में 55 वीं बार बढ़ चुके है पेट्रोल-डीज़ल के दाम, सरकार कीमतों को कम करने में नाकाम : संदीप सांख्यान

News Updates Network
By -
0
बिलासपुर :जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान ने कहा है कि वर्ष 2021  के 24 जून तक 55 वीं बार डीज़ल और पेट्रोल के दाम बढ़ चुके हैं। आज सभी कोरोना की मार झेल रहे है। आज पेट्रोल आज पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 8 पैसे महंगा हुआ है। पिछले एक महीने में दिन में पेट्रोल 4.27 रुपए प्रति लीटर और डीजल 5.09 रुपए प्रति लीटर बढ़े है इससे आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि सरकारी पेट्रोल कम्पनियों की यह लूट कब तक जारी रहेगी। इसके ऊपर रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से शहरी क्षेत्र का जन जीवन बमुश्किल हो चुका है। आज की तारीख में एल पी जी का गैस का सिलेंडर करीब 900 रुपये की दर को पार का चुका है। जिला कांग्रेस महासचिव संदीप ने कहा बड़ा सवाल यह है कि देश मे भाजपा की सरकार ने "एक राष्ट्र एक कर" एक नारा दिया था लेकिन अब भी डीज़ल और पेट्रोल को "एक राष्ट्र एक कर" के दायरे से बाहर क्यों रख जा रहा है, क्यों डीज़ल और पेट्रोल को जी एस टी के दायरे में नहीं लाया जा रहा है। 

यह दोगली नीति क्यों अपनाई जा रही है। इससे महसूस होता है कि भाजपा की सरकार को आमलोंगो की मुसीबतों से कुछ लेना देना नहीं है। एल पी जी गैस की कीमत पिछले दो माह में करीब 195 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी है। इसकी वजह से आर्थिक सुस्ती की मार झेल रहे आम लोगों को और ज़्यादा मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मज़े की बात है कि "18 अक्तूबर, 2014 को सरकार ने डीज़ल पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर इसका बोझ आम जनता पर डाल दिया, तब से लेकर आज तक सरकारी लूट चालू है और पूछने वाला भी कोई नहीं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!