Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

शिमला : आईजीएमसी में 21 वर्षीय लड़की की मौत , जानिए क्या है मौत की वजह

News Updates Network
By -
0
शिमला: आईजीएमसी में भर्ती 21 वर्षीय लड़की की मौत हो गई है। लड़की की मौत ब्रेन में क्लॉटिंग के चलते हुई है। यह लड़की बीते 19 दिन से आईजीएमसी में इस बीमारी से जंग लड़ रही थी लेकिन शनिवार को इसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। लड़की के पिता आईजीएमसी के रेडियोलॉजी विभाग में डॉक्टर के पद पर तैनात हैं। लड़की को ब्रेन क्लॉटिंग होने के चलते 7 जून को आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया था। जिस दिन उसे आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया उससे 5-6 दिन पहले उसे कोरोना की वैक्सीन लगाई गई थी। इसके बाद उसकी तबीयत ज्यादा ही बिगड़ गई और उसे उपचार के लिए आईजीएमसी के जनरल आईसीयू में भर्ती करवाया गया था।


सवाल-क्या वैक्सीन लगाने के बाद हुई ब्रेन में क्लॉटिंग?


यहां पर सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि लड़की के ब्रेन में क्लॉटिंग क्या वैक्सीन लगाने के बाद हुई है या फिर कोई अन्य कारण है। आईजीएमसी के अधिकारी इस बात को बताने के लिए तैयार नहीं हैं। अधिकारियों द्वारा तो सिर्फ इसी बात की पुष्टि की जा रही है कि लड़की के ब्रेन में क्लोटिंग हुआ था। हिमाचल में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान अभी जारी है। कुछ लोगों को अभी भी वैक्सीन लगाने के बाद बुखार आ रहा है। किसी को हल्का तो कइयों को ज्यादा बुखार आ जाता है। हालांकि दवाइयां लेने के बाद बुखार ठीक हो जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।


लड़की की मौत से लोगों में हड़कंप


आईजीएमसी में हुई लड़की की मौत को लेकर भी लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। जब लड़की को आईजीएमसी में भर्ती किया गया था तो उस दौरान यह बताया जा रहा था कि लड़की को कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद ब्रेन हैमरेज हुआ है लेकिन अधिकारियों ने उस दौरान इसकी पुष्टि नहीं की। उस दौरान कुछ अधिकारियों ने लड़की को ब्रेन हैमरेज भी बताया था। हालांकि अब लड़की को ब्रेन में क्लॉटिंग की ही अधिकारी पुष्टि कर रहे हैं। हालांकि अधिकारियों का यह भी कहना था कि लड़की को ब्रेन हैमरेज क्या कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद हुआ है या नहीं। इसको लेकर रिपोर्ट आनी थी लेकिन वह रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।


क्या कहते हैं आईजीएमसी के प्रिंसीपल


आईजीएमसी के प्रिंसीपल डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि ब्रेन में क्लॉटिंग होने से एक लड़की की मौत हुई है। इस लड़की का आईजीएमसी में कुछ दिन पहले से इलाज चल रहा था, चिकित्सक ने इसे बचाने के लिए भरपूर प्रयास किए लेकिन यह बच नहीं पाई। लड़की को ब्रेन हैमरेज नहीं हुआ था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!