Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

शिमला : 205 बसों की खरीद को मंजूरी एचआरटीसी बी ओ डी मीटिंग में और क्या क्या लिए गए फैंसले ,आप भी पढ़ें

News Updates Network
By -
0
शिमला: 1 जुलाई से इंटरस्टेट बसें चलना शुरू हो जाएंगी. परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि इसके लिए एसओपी जारी कर दी गई है. इसके अनुसार ही बसें चलेंगी. परिवहन मंत्री ने कहा कि पहले चरण में 315 बसें चलाई जा रही हैं. इसके बाद जैसे ही सवारियां बढ़ेंगी, बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी. उन्होंने लोगों से एसओपी का पालन करने को भी कहा है।

हिमाचल पथ परिवहन निगम और बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण के निदेशक मंडी की बैठक मंगलवार को परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बीओडी ने पीस मील वर्करों को न्यूनतम दिहाड़ी देने का फैसला लिया है।

पीस मील वर्करों को अभी काम के हिसाब से पैसे मिलते हैं लेकिन अब इन्हें 275 रुपये दैनिक मिलेंगे. इससे एचआरटीसी में कार्यरत करीब एक हजार पीस मील वर्करों को लाभ मिलेगा।

बीओडी ने बिलासपुर में आधुनिक बस अड्डे के निर्माण को मंजूरी दी. वहीं भोरंज में नया बस अड्डा बनाया जाएगा। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर  ने जानकारी देते हुए कहा कि शिमला और धर्मशाला में बस अड्डों और अन्य संबंधित कार्य अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होंगे।


 सभी कर्मचारियों, पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान कर दिया गया है. पेंशन को समयबद्ध देने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!