Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

ऊना: विजिलेंस की टीम ने 12 हज़ार की रिश्वत लेता पंचायत सचिव धरा

News Updates Network
By -
0
ऊना : विजिलेंस टीम ऊना ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के घालुवाल में ईसपुर के सचिव को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी की पहचान विष्णु शर्मा निवासी कांगड़ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बरनोह निवासी रविंद्र कुमार पिछले काफी समय से बेरोजगार था। उसने ईसपुर में ईंट का डंप लगाने की सोची और इसको लेकर काम शुरू कर दिया। रविंद्र ने इसके लिए पंचायत सचिव से एनओसी मांगी। 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि सचिव पहले तो इसको लेकर टाल-मटोल करता रहा, लेकिन बाद में एनओसी देने के लिए 12 हजार की मांग की। रविंद्र ने इसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो को की। उधर, विजिलेंस ने भी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की और ट्रैप लगाने का प्लान बनाया। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के एडिशनल एसपी सागर चंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विजिलेंस ने सचिव को गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!