Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस की एस आई यू टीम ने 1 किलो 36 ग्राम अफीम के साथ धरा व्यक्ति

News Updates Network
By -
0
बिलासपुर : जिला बिलासपुर में पुलिस की एसआईयू टीम ने नशे की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाके के दौरान एक आरोपी को 1 किलो 36 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा है। उक्त आरोपी बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव भोजपुर (सुई सुराहड़) का रहने वाला है और क्षेत्र का प्रमुख तस्कर है। आरोपी के खिलाफ बरमाणा पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ है और पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम प्रभारी अनिल शर्मा अपने टीम के अन्य सदस्यों राजेश ठाकुर, राकेश चंदेल व रविंद्र कुमार के साथ लाड़ाघाट मोड़ पर नाका लगाए हुए थे। इस दौरान ओमनी वैन में सवार एक व्यक्ति आया, जिसे चैकिंग के लिए रोका गया। चैकिंग के दौरान एक किलो 36 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

उधर, इस बारे में एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा ने बताया कि एसआईयू टीम ने एक व्यक्ति को नशे के साथ गिरफ्तार किया है। बरमाणा पुलिस थाना के तहत मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!