Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हरियाणा में जनता नहीं लगा रही मास्क, पुलिस ने चालान काटकर इकट्ठा कर लिए सवा करोड़ रूपये

News Updates Network
By -
0
                           (सांकेतिक तस्वीर)
जींद: हरियाणा के जींद जिले में फेस मास्क न पहनने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस साल पांच महीने के अंतराल में हरियाणा पुलिस ने 21024 लोगों के फेस मास्क न पहनने का चालान काटते हुए एक करोड़ से ज्यादा की राशि जुर्माने के रूप में इकट्ठा की है। पुलिस का कहना है कि वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना जरूरी है और जनता मास्क पहने इसके लिए सख्ती जरूरी है।

डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि वायरस से बचने के लिए मास्क का प्रयोग जरूरी है। इसलिए प्रोटोकॉल का पालन करवाने के लिए लोगों पर जुर्माना लगाया जाता है। इस साल जींद पुलिस ने 21024 लोगों के फेस मास्क चालान काटे हैं और उनसे एक करोड़ 5 लाख रुपए वसूले गए हैं। एक चालान के लिए 500 रुपए वसूल किए जाते हैं। पिछले साल भी जबसे ये वायरस का दौर शुरु हुआ है, चालान काटे गए थे।

2020 में जींद पुलिस ने 25804 लोगों के चालान काटे हैं, जिनसे एक करोड़ 29 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया है। जनता को हिदायत दी गई है कि वो पब्लिक प्लेस पर आते समय फेस मास्क का प्रयोग जरूर करें। अगर कोई नियमों की उल्लंघना करता पाया गया तो तुरंत चालान किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!