न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 23 नवंबर। एम्स कोठीपुरा में एक कमरे से 20 हजार रुपये चोरी होने के मामले में सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पूरी रकम भी बरामद कर ली है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर 2026 को पुलिस थाना सदर में मंजू देवी निवासी कुल्लू ने शिकायत दर्ज करवाई कि एम्स कोठीपुरा स्थित उनके कमरे से 20 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा नंबर 301/26 दिनांक 22 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिवेश (22) पुत्र आशा राम, निवासी गांव स्यावता, डाकघर बलेरा, तहसील अर्की, जिला सोलन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 20 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी आरोपी से पूछताछ की जाएगी
