Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई, पोस्ट से हटाए रजनीश किमटा और मोहिंदर चौहान

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 25 नवंबर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक अनुशासन को लेकर पार्टी नेतृत्व ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश किमटा और मोहिंदर चौहान को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया है। दोनों नेताओं के खिलाफ यह कार्रवाई पार्टी की बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार अनुपस्थित रहने के चलते की गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार, दोनों पदाधिकारी लंबे समय से पार्टी की महत्वपूर्ण बैठकों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और अन्य आधिकारिक गतिविधियों में भाग नहीं ले रहे थे। ।

पार्टी नेतृत्व ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ चर्चा की। इसके बाद अनुशासन समिति की सिफारिश और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की मंजूरी मिलने पर दोनों नेताओं को उपाध्यक्ष पद से मुक्त करने का निर्णय लिया गया।

विनय कुमार ने स्पष्ट किया कि संगठन में कोई भी पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का भी प्रतीक होता है। प्रत्येक पदाधिकारी से अपेक्षा की जाती है कि वह पार्टी की बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुशासन के नियम सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर समान रूप से लागू होंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!