न्यूज अपडेट्स
शिमला, 12 नवंबर। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के झाकड़ी क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की डिटेक्शन सेल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक होमस्टे में छापेमारी कर कथित तौर पर जु.आ खेल रहे सात व्यक्तियों को मौके पर पकड़ा। यह कार्रवाई 11 और 12 नवंबर की मध्यरात्रि को की गई।
पुलिस के अनुसार, मौके पर सभी सात व्यक्ति ताश के पत्तों के जरिए जुआ खेलते हुए पाए गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने जु.आ खेलने में इस्तेमाल किए जा रहे 52 ताश के पत्ते और 10,000 रुपये की नकदी बरामद की।
इस मामले में पुलिस थाना झाकड़ी में खुशपाल निवासी सनारसा (रामपुर), जगदीप निवासी जनकपुरी (किन्नौर), शिव सिंह निवासी चांदपुर (रामपुर), निका राम निवासी सनारसा (रामपुर), राजेंद्र निवासी समेज (निरमंड), सतीश निवासी पाटी बसारा (रामपुर) और कीरत देव निवासी मोहाली (निरमंड) के खिलाफ सार्वजनिक जु.आ अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जु.आ जैसी अवै.ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
