Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal News: ट्यूशन जा रही 11 वर्षीय बच्ची पर हमला, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 20 नवंबर। शहर के वार्ड नंबर 12 स्थित सन्नी साइड मैदान के समीप ट्यूशन पढ़ने जा रही 11 वर्षीय बच्ची पर 7 से 8 आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बीच-बचाव कर बच्ची को कुत्तों के चंगुल से बचा लिया। बच्ची को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भर्ती करवाया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इनके झुंड राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। लोग लंबे समय से नगर निगम से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

वार्ड नंबर 12 की पार्षद प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि वह लगातार डॉग लवर्स से अपील कर रही हैं कि जगह-जगह खुले में कुत्तों को खाना न खिलाएं। बार-बार आग्रह करने के बावजूद कोई सुनने को तैयार नहीं है। आज बच्ची पर हुआ हमला इसी लापरवाही का परिणाम है। 

उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि वार्ड में बढ़ते आवारा कुत्तों की समस्या का गंभीरता से संज्ञान लेकर लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!