Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur News: एक दिन बरठीं से चंडीगढ़ भेजी HRTC बस, दूसरे दिन रूट बंद

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 25 नवंबर। बरठीं से चंडीगढ़ के लिए शुरू की गई एचआरटीसी की सीधी बस सेवा एक दिन चलने के बाद ही बंद हो गई।

16 नवंबर को बस सेवा का शुभारंभ किया गया था। इसके अगले दिन से बस का संचालन बंद होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बस स्टैंड पहुंचने पर बस नहीं मिलने से कई यात्रियों को निजी टैक्सियों के माध्यम से चंडीगढ़ जाना पड़ा। इससे उन्हें अधिक किराया भी चुकाना पड़ा। बरठीं और आसपास के क्षेत्रों के लोग लंबे समय से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। क्षेत्र से रोजाना नौकरीपेशा लोग, विद्यार्थी और मरीजों सहित बड़ी संख्या में यात्री चंडीगढ़ आते-जाते हैं। अभी तक लोगों को चंडीगढ़ पहुंचने के लिए बीच में बस बदलनी पड़ती थी। ऐसे में सीधी बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी।

स्थानीय निवासी चिंताराम, संजीव गौतम, दिलीप सिंह, संदीप कुमार और शिवराज ने कहा कि क्षेत्र में यात्रियों की कमी नहीं है। इसके बावजूद बस सेवा शुरू करने के अगले ही दिन इसका संचालन बंद होना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक परेशानी मरीजों और उनके तीमारदारों को हो रही है, जिन्हें उपचार के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ता है। नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को भी समय पर पहुंचने में दिक्कत रहती है।

लोगों ने एचआरटीसी प्रबंधन से बरठीं-चंडीगढ़ बस सेवा को नियमित करने और इसका स्थायी समय निर्धारित करने की मांग उठाई है। मंडलीय प्रबंधक (तकनीकी) विवेक लखनपाल ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या उनके ध्यान में आई है। जल्द ही बस सेवा बहाल कर दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!