Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur News: घुमारवीं में कार और स्कूटर के बीच टक्कर, 65 वर्षीय बुजुर्ग घायल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 26 नवंबर। घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत बड्डू के पास कार और स्कूटर के बीच टक्कर हो गई। इसमें स्कूटर सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग घायल हो गए। हादसे में स्कूटर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घायल की पहचान विजय पाल शारदा निवासी गांव हिम्मर, डाकघर कोटलू ब्राह्मणा, तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घुमारवीं अस्पताल से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार विजय पाल शारदा अपने स्कूटर पर घुमारवीं की ओर जा रहे थे। वह बड्डू के पास पहुंचे तो एक मोड़ पर सामने से आ रही कार और उनके स्कूटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विजय पाल शारदा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में उनका स्कूटर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि कार चालक ने घायल को दूसरे वाहन के माध्यम से घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर भेज दिया।

उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि पुलिस थाना घुमारवीं में हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!