न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 12 नवंबर। बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त एवं जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नशीले पदार्थों की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ नशे के कारोबार से अर्जित संभावित अवैध संपत्ति की भी गहन वित्तीय जांच की जा रही है।
इसी कड़ी में गत महीनों में विभिन्न मामलों से संबंधित व्यक्तियों की कुल ₹1,66,67,733/- मूल्य की संपत्ति फ्रीज की गई है। इसके साथ ही इस वर्ष अब तक कुल ₹3,01,83,975/- मूल्य की संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है।
वित्तीय जांच के दौरान संबंधित व्यक्तियों एवं उनके परिवार एवं एसोसिएट्स द्वारा उक्त संपत्तियों को वैध आय के स्रोतों से अर्जित किए जाने के संबंध में संतोषजनक प्रमाण प्रस्तुत नहीं किए जा सके। फ्रीज की गई संपत्तियों का विवरण इस प्रकार है -
थाना सदर – आयुब खान व अन्य इस मामले में आरोपी आयुब खान पुत्र अशरफ खान, निवासी डियारा सेक्टर, बिलासपुर व अन्य आरोपी अभिषेक से 9.11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई थी। वित्तीय जांच के दौरान आरोपी आयुब खान का मकान कीमत ₹63,97,733/- फ्रीज किया गया। इसके अतिरिक्त आरोपी के सहयोगी विनय कुमार पुत्र स्व. महिन्द्र पाल, निवासी डियारा सेक्टर की एक स्विफ्ट कार कीमत ₹10,00,000/-, एक बुलेट मोटरसाइकिल कीमत ₹2,00,000/- तथा एक स्कूटी कीमत ₹90,000/- फ्रीज की गई। इसी मामले में अन्य सहयोगी ईशान खान पुत्र समीर खान, निवासी डियारा सेक्टर की एक Venue कार कीमत ₹11,50,000/-, एक पिकअप कीमत ₹12,50,000/- तथा एक स्कूटी कीमत ₹1,13,000/- भी फ्रीज की गई। इस प्रकार इस मामले में कुल 6 वाहन एवं एक मकान, जिनकी कुल कीमत ₹1,02,00,733/- है, फ्रीज किए गए हैं।
थाना बरमाणा – अनिल कुमार उर्फ पिंटू इस मामले में 15.13 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। आरोपी अनिल कुमार उर्फ पिंटू पुत्र सत्यनंद, निवासी पंजगाई के विरुद्ध NDPS Act के तहत कुल 9 मामले दर्ज हैं। वित्तीय जांच में लगभग ₹20,00,000/- कीमत का एक ट्रक तथा ₹3,10,000/- की बैंक खाते में जमा राशि फ्रीज की गई। कुल कीमत ₹23,10,000/-।
थाना झण्डूता – रविन्द्र कुमार व अन्य इस मामले में 175 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी रविन्द्र कुमार पुत्र जगदीश कुमार, निवासी बैरी दड़ोला, बैहना जट्टा, झण्डूता व साथी आशुतोष चंदेल से बरामदगी हुई। जांच में रविन्द्र कुमार की Aura गाड़ी ₹8,50,000/- एवं ₹2,00,000/- ड्रग मनी तथा आशुतोष चंदेल पुत्र विजेन्द्र चंदेल की गाड़ी ₹5,50,000/- सहित कुल ₹16,00,000/- की संपत्ति फ्रीज की गई।
थाना सदर – अजय ठाकुर व अभिषेक 9.05 ग्राम हेरोइन बरामद..
अजय ठाकुर पुत्र सोहन लाल, गांव बेहल कण्डेला, बामटा एवं अभिषेक पुत्र रमेश कुमार से बरामदगी। अजय ठाकुर की फोर्ड फिएस्टा कार ₹10,00,000/- तथा अभिषेक की KTM Duke मोटरसाइकिल ₹2,10,000/- सहित कुल ₹12,10,000/- फ्रीज।
थाना स्वारघाट – पंकज ठाकुर 12.09 ग्राम हेरोइन बरामद..
आरोपी पंकज ठाकुर पुत्र प्रेम सिंह, गांव नालग, बरमाणा एवं आकाशदीप पुत्र गोकुल चन्द, निवासी बलवाणा, जलालाबाद, फाजिल्का (पंजाब) से बरामदगी। पंकज ठाकुर की बोलेरो कैम्पर एवं ₹37,000/- ड्रग मनी सहित कुल ₹11,37,000/- फ्रीज।
थाना बरमाणा -अजय कुमार 5.83 ग्राम हेरोइन बरामद..
आरोपी अजय कुमार पुत्र छोटा राम, गांव लगट, बरमाणा से बरामदगी। एक स्कूटर ₹20,000/- एवं ₹1,90,000/- ड्रग मनी सहित कुल ₹2,10,000/- फ्रीज।
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने स्पष्ट किया है कि नशे के मामलों में कार्रवाई को केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि नशे के वित्तीय नेटवर्क और अवैध संपत्ति पर भी प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
