Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur News: ठगी का अनोखा मामला ! दो परांठे के बदले दुकानदार से ठगे 2300 रुपए

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
घुमारवीं, 17 नवंबर। बिलासपुर जिले के घुमारवीं में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवती कथित तौर पर दो परांठों के बदले दुकानदार से 2300 रुपये लेकर चली गई। युवती अपने साथ एक छोटा बच्चा भी लाई थी। घटना 15 नवंबर की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ECHS पॉलीक्लीनिक घुमारवीं के सामने डकड़ी चौक-कुठेड़ा रोड पर स्थित एक फर्नीचर की दुकान में युवती बच्चे के साथ पहुंची। उसने दुकानदार के कर्मचारियों से कहा कि एक हजार रुपये का मोबाइल रिचार्ज कर दो और 1300 रुपये एक अन्य मोबाइल नंबर पर भेज दो। युवती ने भरोसा दिलाया कि वह इसके बदले नकद पैसे दे देगी।

कुछ देर बाद युवती ने कहा कि उसका सामान काउंटर पर रखा है और वह नकदी लेकर वापस आ रही है। इसके बाद वह बच्चे को दुकान में छोड़कर वहां से चली गई। कुछ समय बाद बच्चा भी दुकान से चला गया। जब दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने काउंटर पर रखे सामान को चेक किया तो उसमें दो परांठे निकले।

बाद में जब कर्मचारियों ने रिचार्ज किए गए नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो वह बंद मिला। वहीं, जिस दूसरे नंबर पर 1300 रुपये भेजे गए थे, उस पर कॉल करने पर संबंधित व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुलिस थाने के सामने कपड़ों की दुकान है और वह उस युवती को नहीं जानता।

दुकानदार का कहना है कि उसके पास पूरी घटना की CCTV फुटेज मौजूद है। उसने युवती से अपील की है कि वह दुकान पर आकर पैसे वापस कर दे और अपनी गलती के लिए माफी मांग ले, तो वह आगे कोई कार्रवाई नहीं करना चाहता। हालांकि, ऐसा नहीं होने पर दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की बात कही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!