Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

CM सुक्खू को हटाने के लिए दिल्ली दौड़ रहे मंत्री, प्रदेश में रुके है विकास कार्य: जयराम

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 13 सितंबर। कांग्रेस के मंत्री दिल्ली में भारत सरकार के मंत्रियों से प्रदेश के विकास कार्यों या बजट लाने के लिए नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री को पद से हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस हाईकमान के पास दौड़ रहे हैं। यह पलटवार रविवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र के महादेव में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भाजपा पर सरकार गिराने के आरोपों पर किया। 

पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह में जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को 4 साल होने को आए हैं, लेकिन प्रदेश में विकास वहीं खड़ा है, जहां भाजपा सरकार छोड़कर गई थी।

अब जनता विकास को फिर से गति देने के लिए भाजपा सरकार के बनने का इंतजार कर रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब खुद कांग्रेस के मंत्री ही मुख्यमंत्री को हटाने में लगे हुए हैं तो इसमें भाजपा को क्या करना है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के भीतर चल रही राजनीतिक खींचतान का ठीकरा भाजपा पर फोड़ने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर विधायक विनोद कुमार, भाजपा प्रवक्ता अजय राणा व जिला महामंत्री सोहन सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!