Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर पुलिस का पंजाब में बड़ा ऑपरेशन, चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 11 सितंबर। जिला बिलासपुर पुलिस की Special Detection Team (SDT) ने चिट्टा तस्करी के एक मामले की Backward Linkage Investigation के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी तक पूछताछ, डिजिटल साक्ष्यों की जांच और मनी ट्रेल को फॉलो करते हुए पहुंच बनाई।

जानकारी के अनुसार SDT बिलासपुर द्वारा गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान एक बस की चेकिंग की गई थी। इस दौरान पुलिस ने अमित गुप्ता पुत्र सुशील कुमार, निवासी जीरकपुर, जिला मोहाली, पंजाब, उम्र 42 वर्ष के कब्जे से 37.17 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की थी।

इस संबंध में थाना सदर बिलासपुर में अभियोग संख्या 227/2026 के तहत धारा 21 और 29 ND&PS Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तथा डिजिटल साक्ष्यों की जांच और मनी ट्रेल को फॉलो किया। जांच के दौरान चिट्टे के मुख्य सप्लायर की पहचान की गई।

इसके आधार पर बिलासपुर पुलिस की टीम ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में दबिश देकर जगतार सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी रंधावा कॉलोनी, फतेहगढ़ साहिब, पंजाब, उम्र 52 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच के अनुसार आरोपी जगतार सिंह हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चिट्टे की सप्लाई से जुड़ा एक सक्रिय सप्लायर है। पुलिस के अनुसार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है तथा उसके विरुद्ध चिट्टा तस्करी से संबंधित मामले पहले भी दर्ज हैं।

बिलासपुर पुलिस द्वारा मामले की जांच आगे भी जारी है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर चिट्टा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!