Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

घुमारवीं के मोरसिंघी में खुलेगा महिला हैंडबॉल छात्रावास, सरकार ने जारी की अधिसूचना: धर्माणी

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
घुमारवीं, 13 अगस्त। नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने आज घुमारवीं स्थित मोरसिंघी में बालिका हैंडबॉल छात्रावास खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है।

उन्होंने कहा कि इस छात्रावास में अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी तथा प्रत्येक आयु वर्ग में 16-16 खिलाड़ियों के रहने एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने तथा बालिकाओं के लिए बेहतर खेल प्रशिक्षण एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों की उभरती हुई महिला खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इससे जिला बिलासपुर सहित प्रदेश में महिला हैंडबॉल को नई गति मिलने के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं के समग्र विकास को भी बल मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!