Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

दर्दनाक हादसा: सांप के काटने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में पसरा मातम

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना, 03 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, यहां पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई है। इस घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत अरलू के वार्ड करौड़ का है। मृतक की पहचान बंगाणा उपमंडल की ग्राम पंचायत अरलू के वार्ड करौड़ निवासी रविंदर कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 1:30 बजे रविंदर कुमार को कुछ काटने का अहसास हुआ। 

हालांकि, उस समय अंधेरा होने के कारण यह पता नहीं चल सका कि उन्हें किस जहरीले जीव ने काटा। सोमवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल बंगाणा पहुंचाया। वहां प्राथमिक जांच के बाद व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।

वहीं, ऊना में भी डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति भांपते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें होशियारपुर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!