Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

दिल्ली जा रहे व्यापारी पर चाकू से हमला, मौके से फरार हुआ आरोपी, FIR दर्ज

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सिरमौर, 03 अगस्त। सिरमौर के पुलिस थाना सदर नाहन में एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई है। 

पुलिस के अनुसार, जीत सिंह निवासी गांव कुडलू, डाकघर बागथन ने शिकायत दी कि वह अपनी 407 गाड़ी में टमाटर एवं अन्य सब्जियां लेकर मंडीगाट से दिल्ली जा रहा था। उसके साथ अंकित और भूपेंद्र सिंह भी थे। 

निहोग में चाय पीने के लिए रुकने पर शशिकांत निवासी धीरथ ने उसे दुकान के बाहर बुलाया और कथित रूप से चाकू से उसके बाएं हाथ, पीठ और सिर पर वार कर दिए। 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गया। एस.पी. सिरमौर एन.एस. नेगी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!