Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर रहा था 18 वर्षीय चिट्टा तस्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 09 अगस्त। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस के स्पैशल सैल को एक अहम कामयाबी मिली है। टीम ने शोघी के समीप एक 18 वर्षीय युवक को 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार (18) निवासी रामपु व जिला शिमला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शिमला पुलिस के स्पेशल सेल की टीम शोघी के पास नियमित नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने रूटीन जांच के लिए हरियाणा रोडवेज की एक बस को रोका। बस में सवार एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग के अंदर बड़ी चालाकी से छिपाकर रखा गया करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

चिट्टा बरामद होने के तुरंत बाद पुलिस ने खेप को कब्जे में लेकर आरोपी प्रदीप कुमार को मौके पर ही विधिवत रूप से गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में बालूगंज पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस  एक्ट की धारा 21 के तहत मामलादर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

महज 18 साल की उम्र में युवक के पास चिट्टा मिलने से पुलिस अब इस मामले को गंभीरता से ले रही है। पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि आरोपी नशे की यह खेप कहां से और किस से खरीद कर लाया था, और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस तस्कर के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि इस ड्रग नैटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों तक भी पहुंचा जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!