न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 09 अगस्त। बिलासपुर: कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर मैहला नामक स्थान के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण यातायात बाधित हो गया है। मंडी भराड़ी चौक से आगे फोरलेन पर छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद की गई है।
जन सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू और मनाली से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहन मंडी भराड़ी पुल से नौणी चौक पहुंचने के बाद पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-205 (NH-205) का प्रयोग करते हुए स्वारघाट और कीरतपुर होकर आगे जाएं।
वहीं, चंडीगढ़ की ओर से बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू और मनाली की तरफ आने वाले वाहन पुराने NH-205 से स्वारघाट-नौणी चौक पहुंचें और नौणी चौक से दोबारा फोरलेन का प्रयोग करते हुए मंडी भराड़ी पुल के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जाएं।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करने, अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचने और यातायात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देने का भी आग्रह किया गया है।
आपातकालीन संपर्क: 01978-221059, 01978-221060
