Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: 20 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में पसरा मातम

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 14 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शाहपुर थाना के अंतर्गत लदवाड़ा में 20 वर्षीय युवक ने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दिवेश कुमार (20) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम वे दिवेश को खाना खाने के लिए फोन करते रहे, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने समझा कि वह दोस्तों के साथ बाहर गया होगा।

खाना खाने के बाद उसका भाई कमरे में गया तो लाइट जलती देखी। अंदर जाने पर दिवेश फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में पोस्टमार्टम करवाया। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!