Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

CM सुक्खू का एडिटिड फोटो और महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी पर दो के खिलाफ FIR

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 04 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तस्वीर को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। इस मामले पर तुरंत कड़ा संज्ञान लेते हुए हमीरपुर सदर थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

यह कार्रवाई जिला कांग्रेस कमेटी की शिकायत के आधार पर की गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने पुलिस में दी गई अपनी शिकायत में बताया कि रवि शर्मा और हेमंत चौधरी नाम के दो व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री और महात्मा गांधी की छवि को नुकसान पहुंचाने के इरादे से यह काम किया है। 

उन्होंने साफ कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति और राष्ट्रपिता का यह अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पार्टी पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ इन आरोपियों पर मानहानि का मुकद्दमा भी दर्ज करवाएगी।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) बलबीर सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की साइबर सेल टीम अब इस पूरे मामले से जुड़े सभी डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी पहलुओं की जांच में जुट गई है। सबूतों की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!