Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान पिकअप से 180 पेटी बीयर बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 15 अगस्त। थाना सदर पुलिस ने मण्डी-भराड़ी फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के ले जाई जा रही 180 पेटी बीयर बरामद की है। पुलिस ने पिकअप वाहन संख्या HP69-7109 को कब्जे में लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को नाकाबंदी के दौरान पिकअप को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 125 पेटी TUBORG और 55 पेटी KINGFISHER बीयर बरामद हुई।

मामले में रोहित कौंडल, गुरप्रीत सिंह और सुमित कुमार, सभी निवासी मण्डी माणवा, डाकघर कोठीपुरा, तहसील व जिला बिलासपुर, के खिलाफ अभियोग संख्या 196/2026 दिनांक 14 अगस्त 2026 के तहत धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!