Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

रावी नदी में व्यक्ति ने लगाई छलांग, व्यक्ति की तलाश में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन किया शुरू

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 02 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में रावी नदी पर बने बालू पुल से एक व्यक्ति के अचानक नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में चिंता का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और व्यक्ति की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑप्रेशन शुरू कर दिया गया है।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त व्यक्ति अचानक बालू पुल पर आया और देखते ही देखते उसने नीचे उफनती रावी नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद वह कुछ देर तक पानी में जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष करता हुआ दिखाई दिया, लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि वह चंद पलों में ही लोगों की आंखों से ओझल हो गया। लोग चाहकर भी उसकी कोई मदद नहीं कर पाए।

घटना की भनक लगते ही चम्बा पुलिस और संबंधित बचाव टीमें  तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने उसी स्थान से अपना सर्च ऑप्रेशन शुरू किया है, जहां से व्यक्ति ने नदी में छलांग लगाई थी। बचाव दल और पुलिस के जवान रावी नदी के किनारों और आसपास के बहाव क्षेत्र में लगातार व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं।

पहचान और कारणों का अभी तक नहीं लगा सुराग
फिलहाल, रावी नदी में कूदने वाले इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसने यह कदम किस वजह से उठाया।

पुलिस का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यक्ति को खोजना है। राहत एवं खोज अभियान युद्धस्तर पर जारी है और व्यक्ति का पता लगाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। अब स्थानीय लोगों और प्रशासन की निगाहें इस सर्च ऑपरेशन के नतीजों पर टिकी हुई हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!