Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

भूस्खलन के चलते शिमला–मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, पुलिस ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 1 जुलाई। जिला पुलिस बिलासपुर ने आम जनता के लिए यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जन-सूचना जारी की है। शिमला–मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर क्यारड़ (जिला सोलन) के समीप भारी भूस्खलन होने के कारण नम्होल (राजकीय) मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अगले दो दिनों तक बंद रहेगी।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आम लोगों की सुविधा के लिए पुलिस ने शिमला, बिलासपुर और मंडी की ओर जाने वाले वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।

वैकल्पिक मार्ग इस प्रकार रहेंगे:

बिलासपुर/हमीरपुर से शिमला जाने वाले वाहन: ब्रह्मपुखर – घाघस – जब्बल पुल – रानीकोटला – खारसी – दाड़लामोड– शिमला।
शिमला से मंडी जाने वाले वाहन: शिमला – दाड़लामोड – नवगांव – खारसी – रानीकोटला – बैरी – मंडी।
शिमला से बिलासपुर/हमीरपुर जाने वाले वाहन: शिमला – दाड़लामोड – खारसी – रानीकोटला – जब्बल पुल – घाघस/ब्रह्मपुखर – बिलासपुर।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें। साथ ही वाहन चलाते समय सावधानी बरतने, अनुशासन बनाए रखने और आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देने का भी आग्रह किया गया है।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने कहा कि आम जनता का सहयोग सुरक्षित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!