Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: घर के शौचालय में बैठा था तेंदुआ, गेट खोलते ही दिखा खौफनाक नजारा

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 04 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक महिला उस समय हैरान रह गई जब शुक्रवार को उसने अपने घर के शौचालय का किवाड़ खोला और अंदर एक तेंदुआ बैठा हुआ मिला। बाद में वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला।

शौचालय के अंदर बैठे तेंदुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोलन के गरखाल इलाके में जीत राम के घर पर हुई। जब राम की पत्नी ने शौचालय का दरवाजा खोला, तो उसने अंदर तेंदुए को बैठे हुए पाया। वह तुरंत बाहर निकली और शोर मचाया।

अधिकारियों ने बताया कि राम ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि दरवाजा खुला रह जाने के कारण तेंदुआ शौचालय में घुस गया था। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!