Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मंदिर से लौट रहे परिवार की कार हुई हादसे की शिकार, पति पत्नी की मौत, बेटी गंभीर घायल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 31 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के आनी उपमंडल में वीरवार को एक भयानक हादसा सामने आया है। इस हादसे में जहां पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। 

जानकारी के अनुसार रानाबाग-देऊरी मार्ग पर पहाड़ी से अचानक गिरी भारी-भरकम चट्टानों की चपेट में आने से एक कार नाले में पलट गई। इस हादसे में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बृज ठाकुर और उनकी पत्नी सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब पौने 11 बजे उस समय हुआ जब डॉ. बृज अपने परिवार के साथ खुढीजल मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। रानाबाग-देऊरी मार्ग पर सफर के दौरान अचानक पहाड़ी दरकी और बड़ी-बड़ी चट्टानें सीधे उनकी चलती कार पर आ गिरीं। चट्टानों के भारी दबाव और धक्के के कारण कार अनियंत्रित होकर नीचे नाले में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़े गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन सिर और शरीर पर गहरी चोटें आने के कारण डॉ. बृज और उनकी पत्नी ने दम तोड़ दिया था। रैस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उनकी बेटी को गंभीर हालत में कार से बाहर निकाला। उसे तुरंत आनी स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस दुखद घटना से रामपुर और आनी क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!