Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

अंबाला पुलिस का ट्रैफिक अलर्ट, शंभू बॉर्डर बंद, इन वैकल्पिक मार्गों से करें सफर

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंडीगढ़, 21 जुलाई। हरियाणा- पंजाब के शंभू बॉर्डर के बंद रहने के चलते अंबाला पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. पुलिस ने दिल्ली और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. पुलिस के अनुसार, दिल्ली से पंजाब जाने वाले वाहन अंबाला छावनी से चंडीगढ़ मार्ग होते हुए लालड़ू, डेरा बस्सी और जीरकपुर के रास्ते पंजाब पहुंच सकते हैं. लालड़ू और डेरा बस्सी से अन्य वैकल्पिक मार्गों का भी उपयोग किया जा सकता है

पंजाब से दिल्ली आने वाले वाहनों के लिए राजपुरा, लालड़ू, डेरा बस्सी, जीरकपुर और अंबाला छावनी होते हुए दिल्ली जाने का मार्ग निर्धारित किया गया है. पुलिस ने बताया कि राजपुरा, लालड़ू और डेरा बस्सी से भी अन्य वैकल्पिक रास्तों के जरिए अंबाला छावनी पहुंचकर दिल्ली की ओर यात्रा की जा सकती है.

अंबाला पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी जरूर लें और निर्धारित डायवर्जन का पालन करें. इससे अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सकेगा.

पुलिस ने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए डायल 112 पर संपर्क किया जा सकता है. अंबाला पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं. साथ ही, शंभू बॉर्डर बंद रहने के दौरान लोगों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील भी की गई है.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!