Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर

News Updates Network
By -
0
न्यूज़ अपडेट्स 
चंबा, 09 जून। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल सलूणी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस हादसे में वाहन सवार दो लोग घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के सलूणी में लंगेरा के पास हुआ। घायलों की शिनाख्त भत्यूंड निवासी चतरो राम और खंडयारु निवासी अशोक कुमार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि कार जैसे ही लंगेरा के समीप पहुंची तो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे कलियूनी नाले में जा गिरा। दुर्घटना की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए और उन्होंने पुलिस व प्रशासन को सूचित किया। 

काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को नाले से बाहर निकालकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किहार पहुंचाया गया। किहार अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद, एक घायल की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है, जबकि दूसरे का उपचार स्थानीय अस्पताल में ही चल रहा है।

हादसे के सटीक कारणों का अभी तक पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि, किहार थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!