Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कीरतपुर नेरचौक फोरलेन पर हादसा, कार को बचाने के चक्कर में पलटा तेल का टैंकर

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 09 जून। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। थापना के समीप डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हादसे के बाद टैंकर में भरा भारी मात्रा में डीजल सड़क पर फैल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर पहले से ही वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू थी। टैंकर पलटने के कारण फोरलेन पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा, जिसके चलते बसों में बैठे यात्रियों और अन्य वाहन सवारों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

टैंकर चालक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह ऊना से टैंकर में डीजल भरकर शिमला की ओर जा रहा था। थापना के पास वन-वे ट्रैफिक था, इसी बीच सामने से आ रही एक कार ने अचानक ओवरटेक कर लिया। उस कार को बचाने के प्रयास में टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच सड़क पर ही पलट गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार का जानी नुक्सान नहीं हुआ। हालांकि, टैंकर को काफी नुक्सान पहुंचा है और सड़क पर डीजल बहने से भारी आर्थिक नुक्सान हुआ है।

हादसे और जाम की सूचना मिलते ही भगेड़ यातायात पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से पलटे हुए टैंकर को सड़क से हटाकर किनारे करवाया। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों की आवाजाही को सुचारू रूप से बहाल करवाया। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को बहाल कर दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के असल कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!