Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: नीट के लिए एचआरटीसी देगा अभ्यर्थियों को तीन दिन मुफ्त यात्रा सुविधा, आदेश जारी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 19 जून। एचआरटीसी ने 21 जून 2026 को होने वाले नीट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा की घोषणा की है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने 21 जून 2026 को होने वाले नीट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा की घोषणा की है। 

यह सुविधा उम्मीदवारों को उनके निवास स्थान से परीक्षा केंद्र तक और वापस आने के लिए प्रदान की जाएगी। यह पहल अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में मदद करने के उद्देश्य से की गई है। एचआरटीसी प्रबंधन ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। मुफ्त यात्रा की अनुमति केवल एचआरटीसी की साधारण बसों में ही होगी।

नीट एडमिट कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा

अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान अपना नीट एडमिट कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। यह एडमिट कार्ड पहचान, निवास स्थान और परीक्षा केंद्र के प्रमाण के रूप में काम करेगा। यह सुविधा 20 जून से 22 जून तक उपलब्ध रहेगी। यह सुविधा निवास और परीक्षा केंद्र के बीच केवल एक बार जाने और एक बार वापस आने की यात्रा के लिए मान्य होगी। 

संबंधित कंडक्टर एडमिट कार्ड पर उचित प्रविष्टि करेंगे ताकि सुविधा का दुरुपयोग न हो। निगम ने सभी संबंधित लोगों से इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!