Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: चलती बस की टूटी स्टीयरिंग रॉड, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 02 जून। सरकाघाट से सुंदरनगर जा रही एक निजी बस रिवालसर के पास डयाऊ नाला के पास हादसे का शिकार हो गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार बस (HP31A – 4889) की डयाऊ नाला के पास स्टीयरिंग रॉड टूट गई। चालक ने तुरंत प्रभाव से सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को नाली की तरफ मोड़ दिया। जिस कारण बस का अगला हिस्सा नाली में जाने से कुछ यात्रियों को चोटें तो आई, लेकिन बड़ा हादसा टल गया।

हादसे में करीब 10 से 12 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल रिवालसर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल रिवालसर पहुंचाया गया।

मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सरकाघाट से सुंदरनगर जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में पलट गई थी। हादसे में 10 से 12 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों का उपचार करवाने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!