Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: सोलन पहुंची HRTC की 80 इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने किया निरीक्षण

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 04 जून। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश के लोगों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों तक आमजन को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का सबसे प्रभावी माध्यम है और सरकार निगम को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

उपमुख्यमंत्री ने बुधवार को सोलन पहुंचीं 80 नई इलेक्ट्रिक बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बसों की सुविधाओं और तकनीकी विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार एचआरटीसी के बेड़े को आधुनिक बनाने के लिए 297 इलेक्ट्रिक बसें और 250 डीजल बसें खरीद रही है, जिससे परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार आएगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नई इलेक्ट्रिक बसों को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। प्रत्येक बस में 32 आरामदायक सीटों की व्यवस्था होगी तथा यात्रियों के सामान रखने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों और पहाड़ी मार्गों को ध्यान में रखते हुए इन बसों की विशेष रूप से डिजाइनिंग करवाई गई है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव मिल सके।

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए प्रदेश के विभिन्न चिन्हित स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। इससे बसों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी और हरित परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन ई-बसों का रूट ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। अब प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें प्रदेश के विभिन्न एचआरटीसी डिपो में भेजा जाएगा, जहां से इनका संचालन शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से न केवल यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि प्रदूषण में कमी लाने और पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को हासिल करने में भी सहायता मिलेगी। प्रदेश सरकार भविष्य में भी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!