Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: 8 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना, 05 जून। जिस उम्र में बच्चों की दुनिया खिलौनों, खेल और मासूम मुस्कानों तक सीमित होनी चाहिए। उसी उम्र की एक बच्ची को ऐसी पीड़ा से गुजरना पड़ा जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सामने आए एक शर्मनाक मामले ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां संतोषगढ़ में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसके बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची की मां अपने पैतृक गांव बिहार गई हुई थी। इस दौरान उसने अपने बच्चों को पड़ोसियों की देखरेख में छोड़ा था। जब महिला वापस लौटी तो उसे अपनी बेटी घर पर नहीं मिली। देर शाम बच्ची जब घर पहुंची तो मां ने उससे पूछताछ की।

मां के सवालों पर बच्ची फूट-फूटकर रोने लगी और उसने जो बताया, उसे सुनकर परिवार के होश उड़ गए। बच्ची के अनुसार, घर के पास रहने वाला एक व्यक्ति उसे अपनी साइकिल पर बैठाकर ले गया था। इसके बाद उसने उसके साथ गलत काम किया। 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पीड़ित परिवार भी गहरे सदमे में है।

पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस चौकी संतोषगढ़ में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!