Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: गोविंद सागर झील के दलदल में फंसा युवक, फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 07 जून। मछलियों को आटा डालने गए बिलासपुर शहर के कोसरियां वार्ड का एक व्यक्ति शनिवार दोपहर गोविंद सागर झील के किनारे दलदल में फंस गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, कोसरियां वार्ड निवासी लोकेश कुमार मछलियों को आटा डालने के लिए लुहणू स्थित गोविंद सागर झील गया था। जैसे ही वह पानी के नजदीक पहुंचा, गीली मिट्टी और गाद के कारण उसका पैर धंस गया। बाहर निकलने की कोशिश में वह दलदल में और नीचे धंसता चला गया।

खुद को निकालने में असमर्थ होने पर लोकेश ने मदद के लिए आवाजें लगाईं। झील किनारे खड़ी फूड वैन के संचालक जगजीत सिंह वालिया ने उसकी आवाज सुनी और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम शिफ्ट इंचार्ज *सुदेश शर्मा* की अगुवाई में अत्याधुनिक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। पानी किनारे की मिट्टी बेहद ढीली और फिसलन भरी होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन करीब आधे घंटे बाद लोकेश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!