न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 28 जून। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने बलोह फोरलेन सड़क पर मल्यावर लिंक रोड के पास नाकाबंदी के दौरान 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
अल्टो कार में छिपाकर ले जा रहे थे चरस
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाकर अल्टो K-10 कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से 4 किलो 100 ग्राम चरस बरामद हुई। मौके पर ही तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. लेखराज (34 वर्ष) पुत्र तुलसी राम, निवासी गांव सुराड़ी, डाकघर खड़याड़, तहसील कोटली, जिला मंडी
2. राज कुमार (36 वर्ष) पुत्र राम दास, निवासी गांव व डाकघर बाली चौकी, तहसील बाली चौकी, जिला मंडी
3. रोहित कुमार (25 वर्ष) पुत्र दिनेश कुमार, निवासी गांव देवधार, डाकघर तल्याहड़, जिला मंडी
NDPS एक्ट में केस दर्ज, जांच जारी
तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। नशा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
पुलिस की सख्ती जारी रहेगी
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने लोगों से नशा तस्करी की सूचना 112 पर देने की अपील की है।
