Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: HRTC बस बुकिंग में नियमों की अनदेखी, RM ने नहीं की कोई ठोस कार्रवाई, अधिकारी को बचाने का प्रयास

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 06 जून। HRTC बिलासपुर में बिना औचारिकताएं पूरी किए अड्डा प्रभारी ने लुहणू नामक स्थान पर भेज दी थी। नियमों को ताक पर रख कर इस लापरवाही के कारण खुद भी साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ जिसमें 92 हज़ार रुपए गवां बैठा। 

कागजी कार्रवाई पूरी किए बिना जब बस को बुकिंग के नाम पर लुहणु भेज दिया तो इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई। मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच के आदेश जारी हुए। 

आपको बता दें जांच में अड्डा प्रभारी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई मात्र चेतावनी देकर छोड़ दिया गया जबकि यह एक गंभीर मामला था जिसमें बिना कागजी कार्रवाई के बस को भेजा गया जबकि नियम यह कहता है कि एडवांस पेमेंट जमा होने पर ही बस डिपो से रवाना होती है लेकिन सब पता होने के बावजूद क्षेत्रीय प्रबंधक अड्डा प्रभारी पर कार्रवाई न करके मेहरबान रहे। हालांकि क्षेत्रीय प्रबंधन ने माना कि यह वास्तविकता है कि बिना कागजी कार्रवाई के बस भेजी गई थी तो क्षेत्रीय प्रबंधक को चाहिए था कि वह तुरंत कार्रवाई करते हुए अड्डा प्रभारी को पद से हटाते लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

RTI के माध्यम से जब जांच रिपोर्ट मांगी गई तो उसमें HRTC बिलासपुर के क्षेत्रीय प्रबंधन ने बताया कि यह पूरा घटनाक्रम साइबर क्राइम के कारण हुआ और बिलासपुर पुलिस इसमें जांच कर रही है। बस बुकिंग में अनियमिताएं बरती गई। अड्डा प्रभारी को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसा न किया जाए।
उधर, अनिल कश्यप ने कहा मैंने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यकाल को भेजी थी जिसके बाद जांच के आदेश जारी हुए और जांच में संबंधित अधिकारी के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न करके बचाने का प्रयास किया गया जबकि क्षेत्रीय प्रबंधन को चाहिए था कि तुरंत प्रभाव से अड्डा प्रभारी को पद से हटाया जाए। साइबर फ्रॉड अलग मामला है जिसमें पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी लेकिन HRTC बिलासपुर प्रबंधन ने विभागीय स्तर पर कार्रवाई नहीं करके मात्र चेतावनी दी। शिमला में भी ऐसा एक मामला हुआ था जिसमें तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की गई थी लेकिन बिलासपुर में क्षेत्रीय प्रबंधक अड्डा प्रभारी पर मेहरबान रहे। कोई निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई। इसी क्रम में आज मुख्य सचिव HRTC प्रबंध निदेशक और राज्यपाल को अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत भेजेंगे।

आपको बता दें आए दिन बसों को बंद करने का काम बिलासपुर प्रबंधन कर रहा है बंदला की 3:45 पर चलने वाली बस को बंद कर दिया है जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ प्रबंध निदेशक HRTC को शिकायत भेज दी गई है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!