Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: 5 जून को क्षेत्रीय अस्पताल में बैठेगा मेडिकल बोर्ड, दिव्यांगजनों को जारी होंगे प्रमाण पत्र

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 02 जून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड 05 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के नवीन ओपीडी परिसर के कक्ष संख्या 203 में बैठेगा। बोर्ड की कार्यवाही अंतिम लाभार्थी के चिकित्सीय परीक्षण तक जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा करेंगे। बोर्ड में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव गौतम, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र शर्मा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत शर्मा, जनरल सर्जन डॉ. तरुण कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित चैहान, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नरेश चौहान, मनोचिकित्सक डॉ. आयुष शर्मा तथा नैदानिक मनोवैज्ञानिक श्रीमती ज्योत्सना गौतम सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पात्र दिव्यांगजनों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित हों ताकि उनकी दिव्यांगता का परीक्षण कर प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके।

उन्होंने बताया कि प्रचलित दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक दिव्यांगता प्रमाण पत्र को जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड के कम से कम दो नामित सदस्यों द्वारा प्रमाणित एवं अनुमोदित किया जाना अनिवार्य है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!