न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 12 जून। जिला पुलिस ने वीरवार सुबह चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 4.28 ग्राम चिट्टा बरामद कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस की स्पेशल डिटैक्शन टीम ने लेक व्यू कैफे के पास नाकाबंदी की थी और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कार संख्या एचपी-91-7001 को रोका गया, जिसमें एक युवती सहित तीन लोग सवार थे। तलाशी में कार से चिट्टा बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीप कुमार निवासी टाली, डाकघर जगातखाना, तहसील नयनादेवी, शीतल निवासी डियारा बिलासपुर और चंदन निवासी कोठीपुरा, तहसील सदर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।
