Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ौतरी, 10 दिनों में चौथी बार बढ़े रेट, पेट्रोल 102 और डीजल 94 पार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 25 मई। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं।

बात अगर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की करें तो पेट्रोल और डीजल के रेट में भारी इजाफा हुआ है। सोमवार सुबह जारी हुए नए रेट में पेट्रोल 2.56 और डीजल 2.64 प्रति लीटर महंगा हो गया है। लगातार ईंधन के रेट में इजाफा होने के बाद हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। वहीं, स्थानीय टैक्सी चालकों और ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन उनका किराया वही है, जिससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है।

शिमला में आज के नए दाम
पेट्रोल नए रेट- 102.52
पुराने रेट- 99.96

डीजल- 94.50
पुराने रेट- 91.86।
जिला बिलासपुर में नए दाम क्या हैं?
डीजल: एक हफ्ता पहले 86.40 रुपये था, जो बढ़कर अब 93.54 रुपये हो गया है।
पेट्रोल: एक हफ्ता पहले 94 रुपये था, जो बढ़कर अब 101.49 रुपये हो गया है।
चंबा जिले में आज के दाम
पेट्रोल-102.69 रुपये प्रति लीटर
डीजल- अब 94.77 रुपये प्रति लीटर
पावर ऑयल- अब 111.21 रुपये प्रति लीटर
कुल्लू जिले में आज के दाम
डीजल नया रेट- 94.60 रुपये, पुराना-91.96 रुपये।  
पेट्रोल नया रेट- 102.58 रुपये, पुराना रेट 100.01 रुपये
हमीरपुर जिले में आज के दाम
पेट्रोल- 100.84 
डीजल- 92.90
सोलन जिले में आज के दाम
पेट्रोल- 99.42
डीजल- 91.18

मंडी जिले में आज के दाम
पेट्रोल- 101.59
डीजल- 93.62

कांगड़ा जिले में आज के दाम
पेट्रोल- 101.54
डीजल- 93.58

मंडी जिले के आज के नए दाम
मंडी जिले में एक सप्ताह पूर्व पेट्रोल के दाम 96. 33 रुपये चल रहे थे, जिसमें 5.50 रुपये की बढ़ोतरी होने पर सोमवार को 101.83 रुपये दाम बढ़े हैं। जबकि डीजल के दाम सप्ताह पूर्व 96.33 रुपये से बढ़कर 2.50 रुपये की बढ़ोरती होने से साेमवार को 91.70 रुपये हो गए हैं।
ऊना जिले में आज के नए दाम
पेट्रोल नए रेट - 100.30
पुराने रेट -97.73

एक्स्ट्रा पावर पेट्रोल - 108.95
पुराने रेट -106.38 
डीजल - 92.43
पुराने रेट - 89.79
सिरमौर जिले में आज के नए दाम
पेट्रोल के नये दाम: 102.06 रुपये
पुराने दाम: 99.49 रुपये

डीजल के नये दाम: 94.06 रुपये
पुराने दाम: 91.42 रुपये

एक्स्ट्रा पॉवर पेट्रोल के नये दाम: 111.40 रुपये
पुराने दाम: 108.84 रुपये

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!