Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: चुनाव प्रचार से लौट रही जिला परिषद प्रत्याशी पर हमला, चाकू से वार करने की कोशिश

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 25 मई। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस बीच मंडी जिले के भांबला वार्ड में जिला परिषद प्रत्याशी अभिलाषा ठाकुर पर हमले का मामला सामने आया है। घटना रविवार देर शाम उस समय हुई, जब वह चुनाव प्रचार से लौट रही थीं। हमले में अभिलाषा ठाकुर घायल हो गईं, जबकि उनकी कार को भी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार, अभिलाषा ठाकुर चुनाव प्रचार से लौट रही थीं, तभी खुडला गांव के पास वह लघुशंका के लिए गाड़ी से उतरी थीं, तभी हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने चाकू से वार करने की कोशिश की और पत्थरबाजी भी की, जिससे उनके सिर पर चोट आई। 

घटना में उनकी कार के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद घायल अभिलाषा ठाकुर को परिजनों और समर्थकों की मदद से बलद्वाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। अभिलाषा ठाकुर की मां ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनकी बेटी पर जानलेवा हमला किया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मंडी के एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं, मतदान से ठीक पहले हुई इस हिंसक घटना ने क्षेत्र में राजनीतिक तनाव पैदा कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!