Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: सरकार बनते ही MC से ग्रामीण क्षेत्र करेंगे बाहर, जल्द बनेगी बीजेपी सरकार : जयराम

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 10 मई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार आते ही सोलन नगर निगम में शामिल किए गए ग्रामीण क्षेत्र को बाहर किया जाएगा। इसके साथ ही शिमला की तर्ज पर सोलन शहर में भी प्रोजैक्ट तैयार करके केंद्र सरकार को भेजेंगे। शनिवार को सोलन के गंज बाजार में जयराम ठाकुर ने पहली चुनावी रैली की। उन्होंने कहा कि 5 वर्षों में कांग्रेस शासित सोलन नगर निगम ने शहर की हालत खराब कर दी है। चारों ओर कचरा ही कचरा है और पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। शहर में पांच से सात दिन बाद पानी आ रहा है, यह बहुत चिंताजनक है।

नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि प्रदेश सरकार जल्दी जाने वाली है। इसका कारण यह है कि चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है, विकास कार्य बंद पड़े हैं और हर वर्ग परेशान है। यह तो पक्का है कि भाजपा की सरकार अब प्रदेश की जनता को मिलने वाली है। भाजपा सरकार आते ही शहर में पानी की कमी को पूरा करने को लेकर शिमला की तर्ज पर प्रोजैक्ट तैयार करेगी और इसे केंद्र सरकार को भेजेगी। सोलन की जनता को 24 घंटे पानी दिया जाएगा। टैक्स का बोझ भी लोगों पर न पड़े इस पर भी पुनर्विचार किया जाएगा। नगर निगम का चुनाव ट्रेलर है। भाजपा सोलन, पालमपुर, मंडी व धर्मशाला के निगमों में काबिज होगी।

इससे पहले प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि पश्चिमी बंगाल की जीत की हवा सोलन पहुंच चुकी है। इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप, विधायक बलबीर वर्मा, रश्मिधर सूद व डॉ. राजेश कश्यप ने भी संबोधित किया। मंच संचालन मंडलाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता व महासचिव धमेंद्र ठाकुर ने किया। 

भाजपा महिला कार्यकर्त्ताओं ने पानी की किल्लत को देखते हुए पुराने बस स्टैंड पर मटके फोड़े और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सोलन नगर निगम 5 साल में पानी तक नहीं दे पाई और मुफ्त कूड़ा उठाने की बात भी गलत साबित हुई।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!