Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी से 9.14 ग्राम चिट्टा और सिरींज बरामद, 3 युवक गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 10 मई। जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुमारसैन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नैशनल हाईवे-5 पर नाकाबंदी और गश्त के दौरान तीन युवकों को 9.14 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नशे के इस्तेमाल में लाई जाने वाली एक सिरिंज भी बरामद हुई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के करीब 4:15 बजे रामपुर सब-डिवीजन की डिटैक्शन टीम नारकंडा क्षेत्र में रात्रि गश्त करने के बाद वापस कुमारसैन की ओर लौट रही थी। इसी दौरान बारूबाग के पास नैशनल हाईवे-5 किनारे 2 पिकअप गाड़ियां खड़ी दिखाई दीं। पुलिस की टीम को अपनी ओर आता देख एक गाड़ी के कैबिन में बैठे तीन व्यक्ति अचानक घबरा गए। उनकी इस संदिग्ध हरकतों ने पुलिस का शक गहरा कर दिया। पुलिस ने जब दोनों वाहनों की जांच की तो मौके पर खड़ी पहली पिकअप (HP 06A-4354) बिल्कुल खाली थी। वहीं, दूसरी पिकअप (HP 06B-3402) के केबिन में तीन युवक सवार मिले।

कड़ी पूछताछ के दौरान उनकी पहचान रोहित चौहान (31) पुत्र सोहन सिंह निवासी गांव बठारा, रामपुर, तुषार वर्मा (25) पुत्र स्वर्गीय देश राज निवासी गांव न्वारु, रामपुर और प्रवीण कुमार (33) पुत्र स्वर्गीय सुमन कुमार निवासी गांव ढलियार, जिला बिलासपुर के रूप में की गई। संदेह के आधार पर पुलिस ने जब पिकअप (HP 06B-3402) की गहन तलाशी ली तो चालक की सीट के पीछे मैट के पास एक इस्तेमाल की गई डिस्पोजल सिरिंज बरामद हुई। इसके बाद जब फर्श पर बिछे मैट को उठाया गया, तो उसके नीचे से एक पारदर्शी प्लास्टिक की पुड़िया मिली, जिसके अंदर 9.14 ग्राम चिट्टा भरा हुआ था।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगामी जांच अब थाना कुमारसैन के अन्वेषणाधिकारी मुख्य आरक्षी तेजिंद्र द्वारा अमल में लाई जा रही है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि चिट्टे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका मुख्य सप्लायर कौन है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!