Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: राहुल गांधी बोले - हमारी सेवा लोगों की वास्तविक आकांक्षाओं से प्रेरित होनी चाहिए

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 01 मई। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांगड़ा में आयोजित एक प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस और भाजपा की विचारधाराओं के बीच बुनियादी अंतर को रेखांकित किया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने यह जानकारी दी।

राहुल गांधी ने कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर इकाई के जिला अध्यक्षों से कहा, "हमारी सेवा केवल राजनीतिक महत्वाकांक्षा से प्रेरित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह लोगों की वास्तविक भावनाओं और आकांक्षाओं से भी प्रेरित होनी चाहिए।" 

सुक्खू ने कांगड़ा हवाई अड्डे पर मीडियाकर्मियों से कहा कि गांधी ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में तीन राज्यों के जिला अध्यक्षों के लिए आयोजित एक प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया और उन्हें संगठनात्मक संरचना के लिए परिकल्पित विशिष्ट प्रणालीगत परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी।

राहुल गांधी ने कहा कि जिला अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य या विधायक बनने की आकांक्षा रख सकते हैं, लेकिन हर कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के संगठनात्मक एजेंडे को आगे बढ़ाने में जुटना चाहिए। उन्होंने सुबह करीब आठ बजे कांगड़ा पहुंचकर प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया और दोपहर तीन बजे वहां से रवाना हुए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!