Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: जेल वार्डर पर हमला, पांच बंदियों के खिलाफ FIR दर्ज

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 18 मई। उप कारागार किशनपुरा नालागढ़ में ड्यूटी के दौरान जेल वार्डर पर हमला किए जाने के मामले में पुलिस थाना मानपुरा में 5 बंदियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

शिकायत के अनुसार रोहित कुमार पुत्र हंसराज निवासी गांव थाची जिला मंडी, जो उप कारागार किशनपुरा में बतौर जेल वार्डर तैनात है, निगरानी ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान बंदी सूर्यातेज पुत्र ईश्वर, दीपक पुत्र दिलबाग, सुनील पुत्र सुरेन्द्र, गुरचरण पुत्र कमल तथा गगन पुत्र विनोद ने अचानक उन पर हमला कर दिया। घटना के दौरान रोहित कुमार को सिर एवं पीठ पर चोटें आईं।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि जब हवलदार नन्दलाल मौके पर उन्हें बचाने पहुंचे तो उक्त बंदियों द्वारा उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। बाद में अन्य ड्यूटी कर्मियों द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। 

आरोप है कि उक्त बंदियों द्वारा ड्यूटी में बाधा उत्पन्न करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में पुलिस थाना मानपुरा में भारतीय न्याय संहिता एवं परिसोन्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण कार्यवाही जारी है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!