Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित, 11 वार्डों में इन प्रत्याशियों की हुई जीत, यहां जानें

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 17 मई। नगर परिषद बिलासपुर के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए है। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बिलासपुर सदर डाॅ. राजदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर नगर परिषद के सभी 11 वार्ड के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए है। जिनमें वार्ड नंबर 01 निहाल से आकृति को 163 मत, नरेश देवी को 284 मत तथा नोटा को 02 मत प्राप्त हुए। इस तरह नरेश देवी विजेता रही। इस वार्ड में कुल 449 मत डाले गए थे।  

इसी तरह जहां वार्ड नंबर 02 स्टेडियम से पिंकी को 197 मत, सोमा को 59, जमुना को 359 मत तथा नोटा को 02 मत मिले। इस तरह जमुना को निर्वाचित घोषित किया गया है। इस वार्ड में कुल 617 मत डाले गए थे, तो वहीं वार्ड नंबर 03 रौड़ा से संजना शर्मा को 413 मत, दीपा को 128 तथा नोटा को 02 मत प्राप्त हुए। इस तरह संजना शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया है। इस वार्ड में कुल 543 मत डाले गए थे।

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 04 गुरूद्वारा से चेतना महाजन को 177 मत, पूजा को 348 तथा नोटा को 04 मत मिले। इस तरह पूजा को निर्वाचित घोषित किया गया है। इस वार्ड में कुल 529 मत डाले गए थे। यही नहीं वार्ड नंबर 05 मेन मार्किट से करतार चंद को 195 मत, नरेन्द्र पंडित को 434 तथा नोटा को 09 मत प्राप्त हुए। इस तरह नरेन्द्र पंडित को निर्वाचित घोषित किया गया है। इस वार्ड में कुल 638 मत डाले गए थे।

एसडीएम ने बताया कि वार्ड नंबर 06 कोसरियां से अंकिता ठाकुर को 176 मत, मीना कुमारी को 299 तथा नोटा को 01 मत मिला। इस तरह मीना कुमारी को निर्वाचित घोषित किया गया है। इस वार्ड में कुल 476 मत डाले गए उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 07 चंगर से राज जम्वाल को 109, बंदना गौतम को 230, शिष्टा गौतम को 34, कौशल्या देवी को 04 तथा नोटा को 02 मत प्राप्त हुए। इस तरह वार्ड नंबर 07 से बंदना गौतम को निर्वाचित घोषित किया गया है। इस वार्ड में कुल 379 मत डाले गए थे।

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 08 लक्ष्मीनारायण मंदिर से नीलम कुमारी सूद को 194 मत, अनिल किशोर को 86, अनिल कुमार को 281, रजनी को 118 तथा नोटा को 03 मत मिले। इस तरह अनिल कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया है। इस वार्ड में कुल 682 मत डाले गए थे। यही नहीं वार्ड नंबर 09 टाऊन हाॅल से नईम मोहम्मद को 247 मत, अमित को 192, अजय चंदेल को 256 तथा नोटा को 04 मत प्राप्त हुए। इस तरह अजय चंदेल को निर्वाचित घोषित किया गया है। इस वार्ड में कुल 699 मत डाले गए थे।

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 10 धौलरा से मनोज कुमार को 378 मत, सुनील कुमार को 175, तथा नोटा को 03 मत मिले। इस तरह मनोज कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया है। इस वार्ड में कुल 556 मत डाले गए थे। यही नहीं वार्ड नंबर 11 लखनपुर से रोशन लाल सहगल को 220 मत, नंद किशोर भाटिया को 203, मुकेश भाटिया को 446 तथा नोटा को 04 मत प्राप्त हुए। इस तरह मुकेश भाटिया को निर्वाचित घोषित किया गया है। इस वार्ड में कुल 873 मत डाले गए थे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!